कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता शहर में ''उन्नत भारत अभियान'' के तहत सहभागी संस्थानों के लिए एक दिवसीय विचार-मंथन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 17 जिलों के 40 से अधिक संस्थानों, विकास सहयोगियों और विशेषज्ञों ने ग्रामीण उत्थान के रोडमैप पर मंथन किया।​संस्थान के यूबीए समन्वयक प्रो. संदीप सांगल ने भागीदारों से स्कूली शिक्षा के स्तर पर गांवों से जुड़ने की अपील की। वहीं, राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. वीरेंद्र के विजय ने जोर दिया कि ग्रामीण शिक्षा में सुधार और स्थानीय कौशल विकास से पलायन को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम राहुल यादव ने ग्रामीण पहलों में सक्रिय भागीदारी के लिए संस्थानों को आमंत्रित किया। ​इस दौरान सीएसजेएमयू और आईआईटी कानपुर के संयुक्त प्रयास से पॉटरी कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय कु...