स्कूली शिक्षा:: यू-डायस प्लस में 76,529 छात्रों का डाटा अब तक इंपोर्ट नहीं
रांची, जुलाई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों को यू-डायस प्लस सत्र 2026-27 में ड्रॉपबॉक्स के माध्यम से छात्रों का डाटा इंपोर्ट कर नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई तक हर हाल में पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों और वार्डनों को रिमाइंडर भेजा है। पत्र के अनुसार, जिले में अब भी 76,529 विद्यार्थियों का डाटा यू-डायस प्लस पोर्टल पर ड्रॉपबॉक्स से इंपोर्ट नहीं किया गया है। कई बार निर्देश और स्मरण कराने के बावजूद कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। राज्य स्तर पर भी इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है और हाल ही में जिले की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। कहा गया है कि जिन छात्रों का नाम विद्यालय के ड्रॉपबॉक्स में उपलब्ध है, उनका रिकॉर्ड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.