लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ, संवाददाता। चरक चौराहे पर स्कूली वैन पर पथराव और चालक को पीटने वाले छह कांवड़ियों को पुलिस ने चिह्नित किया था। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पुलिस ने बुधवार को फरार चल रहे तीन और आरोपियों को चरक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि बीते सोमवार को चरक चौराहे के पास एक स्कूली वैन से कुछ बच्चे स्कूल जा रहे थे। तभी चरक चौराहे पर चालक आमिर ने ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे आ रहे कांवड़ियों के भेष में बाइक सवार युवकों की बाइक टकरा गई। कहासुनी के बाद युवकों ने आमिर की पिटाई की, वैन पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। कांच के टुकड़े अंदर बैठे बच्चों पर गिरे। एसीपी शुभ...