जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर में स्कूली वैन चालकों का आंदोलन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा, जिससे शहर की स्कूली परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति के नेतृत्व में जारी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण हजारों बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी सड़कों से स्कूली वैन नदारद रहीं, जिसका सीधा असर स्कूली छात्रों और उनके कामकाजी अभिभावकों पर पड़ा।हड़ताल के चलते शहर के प्रमुख स्कूलों, जैसे साकची, बिष्टुपुर, टेल्को और गोलमुरी क्षेत्रों में सुबह और दोपहर के वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। वैन नहीं चलने के कारण अभिभावकों को खुद ही बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाना पड़ा। स्थिति यह थी कि कई अभिभावक अपने बच्चों के साथ पैदल ही स्कूल जाते दिखे, वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.