अयोध्या, फरवरी 28 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले के पूरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूली वैन को टक्कर मार दी , टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन अपनी दिशा बदलकर मुड़ गई। भीषण टक्कर के चलते वैन में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरा बाजार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार साधना विद्यालय, पूरा बाजार क्षेत्र के छात्र रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे वैन से स्कूल जा रहे थे। ग्राम राजेपुर के पास अचानक तेज गति से आ रही बोलेरो ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.