गोपालगंज, फरवरी 27 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के थावे बाइपास पर शुक्रवार को स्कूली वैन की टक्कर से एक बाइक पर सवार देवर-भाभी समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लाया गया।जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।घटना के संबंध में बताया गया कि जादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी दीपलाल सहनी की पत्नी रुमन देवी, उनका देवर नीतीश कुमार तथा एक महिला दुलारी देवी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से थावे इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान थावे बाईपास पर तेज रफ्तार स्कूली वैन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हादसों में पूर्वी चंपारण की मह...