महोबा, जनवरी 28 -- अजनर, संवाददाता। विद्यालय जा रही छात्रा को स्कूली वैन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्रा की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव खोई निवासी रामप्रकाश की पुत्री सपना सोमवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विद्यालय जा रही थी। विद्यालय के सामने छात्रा को तेज गति से आ रही स्कूली वैन ने टक्कर मार दी। वैन में 20 से 25 छात्र सवार थे इसके बाद भी चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वैन चालक की लापरवाही दुर्घटना का कारण बनी। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...