महोबा, मार्च 18 -- महोबा, संवाददाता। स्कूली वैन की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चालक स्कूली वैन को छोड़कर भाग गया है। कोतवाली के गांव रतौली में बुधवार को स्कूली वैन बच्चों को लेकर गांव जा रही थी। गांव निवासी राजकुमार का दो वर्षीय पुत्र समर घर के बाहर खेल रहा था। स्कूली वैन गांव में बच्चों को छोड़ने गई जहां मासूम वैन की चपेट में आ गया। मासूम के वैन की चपेट में आने के बाद हड़कंप मच गया। वैन चालक वैन लेकर विद्यालय आ गया और वैन को स्कूल में रखकर बाइक से गांव पहुंच और आनन फानन में उपचार के लिए बाइक से जिला अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने मासूम कोमृत घोषित कर दिया। मासूम के मृत घोषित होने की खबर सुनकर वैन चालक मौके से रफूचक्कर हो गया। सूचना प...