दरभंगा, अप्रैल 8 -- गौड़ाबौराम। प्रखंड के बंगरहट्टा गांव के पास मंगलवार की सुबह निजी स्कूल की वैन के जलकुंभी भरे तालाब में पलटने के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन जेसीबी मशीन और दो अन्य गाड़ियों के साथ पहुंचा। बचाव कार्य में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार झा ने बताया कि वैन में फंसी शिक्षिका और पांच बच्चे बेहोश हो गए थे। सभी को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। जख्मी शिक्षिका जया (महुआर निवासी) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें और घायल बच्चों को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। आसी गांव के नैयर ने बताया कि उन्होंने तालाब में घुसकर अपने दो बच्चों, अकमल और फातिमा को बाहर निकाला। तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने को लेकर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.