पिथौरागढ़, जून 11 -- पिथौरागढ़। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर एक स्कूली वाहन को सीज किया। गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में टीम ने स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान एक विद्यालय के वाहन को रोका। जांच के दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त पाया गया, जबकि वाहन में बच्चे सवार थे। बताया कि संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 19 हजार का जुर्माना लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...