शाहजहांपुर, जनवरी 17 -- अटल ऑडिटोरियम में शुक्रवार को स्कूली वाहन चालकों और परिचालकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पावेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरवंश कुमार और व्यापार मंडल से सचिन बाथम उपस्थित थे। कार्यशाला में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह, मोटरयान निरीक्षक विकास यादव और यातायात उप निरीक्षक विनय पांडे समेत लगभग 300 स्कूली वाहन चालक और परिचालक शामिल हुए। सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि वाहन चालकों को हर परिस्थिति में यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और बच्चों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि विद्या...