औरैया, जुलाई 1 -- जनपद में संचालित स्कूल वाहनों के चालकों की फिटनेस और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक से तीन जुलाई तक तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर उप संभागीय परिवहन कार्यालय, ककोर-औरैया परिसर में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए सभी स्कूलों को अपने वाहन चालकों को शिविर में भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) की ओर से जारी पत्र के अनुसार 25 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया था। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन इसी के अनुपालन में एक से तीन जु...