मऊ, अप्रैल 24 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टड़ियांव फोरलेन के पास गुरुवार की अपरान्ह स्कूली वाहन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गया। इसमें दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए साथ ही साथ दुकान में रखा दो लाख से अधिक का सामान नुकसान हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से जाम समाप्त कराकर आवागमन बहाल किया गया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टड़ियाव फोरलेन के पास अपरान्ह लगभग तीन बजे घोसी की तरफ से आ रहे ट्रेलर की स्कूली वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रेलर सड़क किनारे स्थित जनरल स्टोर की दुकान में घुस गई। इससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.