फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने को जिला प्रशासन की ओर से प्लानिंग बनाई गई है। इसके तहत मानक पूरे करने वाले ही स्कूली वाहन सड़कों पर चल सकेंगे। विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति का भी गठन होगा और स्कूली तंत्र को पोर्टल पर स्कूली वाहनों का ब्योरा भी दर्ज करना होगा। जनपद के अधिकतर निजी विद्यालयों में खुद के वाहन लगे हुये हैं। इसमें पर्याप्त शुल्क भी लिया जाता है। इसके बाद भी वाहनों की फिटनेस व अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। यही वजह है कि अक्सर दुर्घटनायें भी हो जाती हैं। मुख्यमंत्री की ओर से पिछले दिनों बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुये विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति के गठन के निर्देश दिये गये थे। उस पर यहां काम शुरू कर दिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.