बागेश्वर, सितम्बर 12 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात पुलिस ने स्कूली बसों और वैन की चेकिंग कर सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान वाहनों में प्राथमिक उपचार किट और अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता व वैधता परखी गई। साथ ही वाहनों के दस्तावेज, निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों के बैठने और खिड़कियों पर सुरक्षा के लिए अनिवार्य ग्रिल लगी होने की भी जांच की गई। प्रभारी यातायात निरीक्षक अय्यूब अली के नेतृत्व में हुई चेकिंग के दौरान स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को वाहनों में नहीं बैठाने और बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस के अनुस...