फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। कल यानि एक अप्रैल से शुरु हो रहे स्कूली वाहनों के विशेष अभियान में इस बार जांच पूरी तरह तकनीकी मानकों पर आधारित होगी। परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें 15 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में स्कूली वाहन की बारीकी से जांच करेंगी। सभी वाहनों में जीपीएस और सीसीटीवी लगा होना चाहिए। केवल बीमा, फिटनेस और पंजीयन भर से काम नहीं चलेगा। 20 से अधिक टेक्निकल मानकों पर वाहनों की जांच होगी। जिले में स्कूली वाहन के रुप में कुल 1162 वाहन पंजीकृत हैं। जांच के दौरान सबसे पहले वाहन की फिटनेस सर्टिफिकेट और उसकी वैधता देखी जाएगी। इसके साथ ही परमिट, बीमा, और प्रदूषण प्रमाण पत्र की स्थिति जांची जाएगी। बिना वैध दस्तावेज वाले वाहनों को तुरंत सीज किया जाएगा। तकनीकी मानकों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे व उनकी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.