संतकबीरनगर, जुलाई 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को स्कूली वाहनों का सत्यापन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, नित्या पब्लिक स्कूल, एसकेएन एकेडमी, गेटवे एकेडमी, ब्लूमिंग बड्स, सिटी पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, माउंट वैली एकेडमी खलीलाबाद, पीएमजीडी एकेडमी मगहर तथा आईबी एजुकेशनल एकेडमी मेंहदावल में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सभी को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।टीएसआई परमहंस ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों का भी सघन सत्यापन किया गया। वाहनों के आवश्यक अभिलेख, फिटनेस, परमिट एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Mau News: 18 स्कूली व...