अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या, संवाददाता। स्कूली वाहनों और स्कूलों का डाटा निगरानी पोर्टल पर अपलोड करने में सर्वर रोड़ा बन गया है। सोमवार को पोर्टल के सर्वर की धीमी गति की वजह से डाटा अपलोड करने में परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा, हालांकि दोपहर तक परिवहन विभाग की टीम ने 35 स्कूली वाहनों का भौतिक सत्यापन करके पोर्टल पर डाटा अपलोड कर दिया है। जिले के निजी स्कूलों में भारी संख्या में स्कूली वाहन से बच्चों को ढोया जा रहा है। इसमें तमाम वाहन अनफिट हैं। इसलिए हादसे की आंशक बनी रहती है। विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन विभाग मुख्यालय के निर्देश पर 15 अप्रैल तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा है। सोमवार को अभियान के तहत एआरटीओ (प्रवर्तन) गुलाबचंद ने टीम के साथ लगभग आधा दर्जन ...