श्रावस्ती, अप्रैल 4 -- श्रावस्ती,संवाददाता। स्कूली वाहन अब बिना फिटनेस के सड़क पर फर्राटा नहीं भर सकेंगे। 15 अप्रैल तक सभी स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच करवाना अनिवार्य हो गया है। वाहनों के फिटनेस की अब लाइव निगरानी होगी। इसके लिए सरकार की ओर से पोर्टल लांच किया गया है। बढ़ते हादसों की रोकथाम के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए संचालित स्कूली वाहनों की दुर्घटना का एक बड़ा कारण वाहनों की फिटनेस का न होना अथवा गलत फिटनेस का होना है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग ने स्कूलों में संचालित वाहनों के फिटनेस का आदेश जारी किया है। इसके लिए एक से 15 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान स्कूली वाहनों के फिटनेस एवं फिटनेस के सत्यापन के सम्बन्ध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.