इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- इटावा,संवाददाता । जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा गया कि स्कूलों के वाहनों ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराया जाए। इस बैठक में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगाए जिसमें स्कूल वाहनों की फिटनेस भी टेस्ट की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नो हेलमेट नो फ्यूल का प्रचार प्रसार कराया जाए और हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर कार्यवाही की जाए । जिलाधिकारी ने सड़कों और चौराहों पर अतिक्रमण को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इसको रोका जाए। तिराहों और चौराहों पर रोडवेज बसों का अनावश्यक ठहराव न किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...