उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है। डीएम हर स्कूल में ट्रांसपोर्ट रजिस्टर बनाने के साथ ही पुलिस, परिवहन एवं शिक्षा विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।परिवहन आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिले में नियम विरुद्ध चल रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इसके लिए सभी विभाग सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्कूली वाहनों को परिवहन, पुलिस एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान संचालित करें, जिसमें विद्यालयों से जुड़े सभी वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालयों के आसपास संचालित निजी वाहन जैसे मैजिक, वैन, ऑटो-रिक्शा आदि जो बिना वैध परमिट के बच्चों का...