मैनपुरी, अप्रैल 1 -- सरकार के निर्देश पर जिले के परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष स्कूली वाहन चेकिंग अभियान का शुभारंभ कर दिया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की शत प्रतिशत फिटनेस चेक होगी तथा अन्य अभिलेख भी देखे जाएंगे। रसोई गैस से संचालित वाहनों को किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा। चेकिंग के दौरान चार स्कूली वाहन सीज किए गए। सरकार ने 1 अप्रैल से विशेष स्कूली वाहन फिटनेस अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत बुधवार को एआरटीओ शिवम यादव ने अधीनस्थों के साथ अभियान की शुरुआत की। पहले दिन जगह-जगह स्कूली वाहनों को चेक किया गया। स्कूल संचालकों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने स्कूलों के वाहनों की फिटनेस की जांच करा लें। इसके लिए यूपी आईएसवीएमपी पोर्टल पर स्कूली बसों की पूरी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.