लखनऊ, मार्च 31 -- परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) लॉन्च किया है। पोर्टल एक अप्रैल को लाइव किया जाएगा। यह पोर्टल स्कूली वाहनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया है। जिससे स्कूली वाहनों के सभी दस्तावेज पुख्ता रहें। इस पोर्टल (https://upisvmp.com) के माध्यम से स्कूली वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, बीमा और परमिट जैसे दस्तावेजों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। पोर्टल पर 'Know Your Bus' फीचर दिया गया है। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों की बस की फिटनेस, पीयूसी और चालक का विवरण घर बैठे देख सकेंगे। स्कूल प्रबंधन को पोर्टल पर वाहनों का विवरण और शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। डीएम, आरटीओ और पुलिस प्रशासन भी इस पोर्टल के जरिए निगरानी रख सकेंगे।--------आज से 15 दिनों का ...