स्कूली वाहनों की फिटनेस खत्म होने पर आठ स्कूलों को डीआईओएस ने जारी किया नोटिस
बरेली, अगस्त 20 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले विद्यालय प्रबंधनों पर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। परिवहन विभाग की रिपोर्ट में कई वाहनों के परमिट और फिटनेस की अवधि समाप्त मिलने पर डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने जिले के आठ विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। विद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर वाहनों की फिटनेस संबंधी सभी वैधानिक प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस की ओर से कृष्णा पब्लिक स्कूल, मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल आंवला, सर्वोदय जन कल्याण पब्लिक विद्यालय, डीएसआर पब्लिक स्कूल, जय नारायण पब्लिक स्कूल, लोटस अकादमी (शीशगढ़), बेदी इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। एआरटीओ की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इन विद्यालयों में संचालित कई स्कूली वाहनों का परमिट और फिटनेस समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद वाहनों से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.