स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच कराने का निर्देश
सिद्धार्थ, मई 13 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने विद्यालय के वाहनों की फिटनेस की जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि बिना पंजीकरण व फिटनेस के कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए। बिना फिटनेस व परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करें।उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिया कि ओवर लोडिंग गाड़ियों नहीं चलनी चाहिए। ओवर लोडिंग वाहनों व ओवर स्पीड वाहनों का चालान करें। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और एनएचआई को निर्देश दिया कि ब्लैक स्पाट को चिन्हित कर साइन बोर्ड व गति सीमा बोर्ड लगवाएं। उन्होंने नो हेलमेट नो पेट्रोल का पेट्रोल पम्पों पर कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपी डॉ.अभिषेक महाजन, सीएमओ डॉ.रजत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.