सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने विद्यालय के वाहनों के फिटनेस की जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना पंजीकरण व फिटनेस के कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस की बसों को बंद कराएं। बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें। डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि ओवर लोडिंग गाड़ियों नहीं चलनी चाहिए। ओवर लोडिंग वाहनों एवं ओवर स्पीड वाहनों का चालान करें। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और एनएचआई को निर्देश दिया कि ब्लैक स्पाट को चिन्हित कर साइन बोर्ड व गति सीमा का बोर्ड लगवाएं। इस अवसर पर एसपी डॉ.अभिषेक महाजन, सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.