नोएडा, अप्रैल 11 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम जिले में निजी स्कूल बसों की सोमवार को जांच करेगी। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि एक हजार से अधिक स्कूल बसों की जानकारी स्कूलों ने पोर्टल पर अपलोड कर दी है। इन बसों की मौके पर जाकर जांच की जाएगी। पोर्टल पर स्कूली वाहनों की फिटनेस और अन्य दस्तावेजों को अपलोड किया जा रहा है। 15 अप्रैल तक फिटनेस समेत सभी दस्तावेज अपलोड होने अनिवार्य हैं। स्कूलों को www.upisvmp.com पर दस्तावेज अपलोड करने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...