महोबा, अप्रैल 1 -- महोबा, संवाददाता। नवीन शिक्षण की शुरुआत होते ही निजी विद्यालयों में संचालित वाहनों की फिटनेस आदि की जांच के लिए अभियान चलाया गया। एआरटीओ ने विद्यायलों में पहुंचकर वाहनों की जांच करते हुए निगरानी पोर्टल में वाहनों की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। बुधवार को एआरटीओ दयाशंकर ने शहर के निजी विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली वाहनों की जांच कराई। एआरटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। विद्यायलों में जाकर स्कूली वाहनों की जांच करने के साथ वाहनों का ब्यौरा निगरानी पोर्टल में दर्ज करना होगा। पोर्टल में ब्यौरा दर्ज होने पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि अधिकारी वाहनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेगें। पोर्टल से शासन स्...