अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगी है। स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए लागू इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल के जरिए मंडल में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से स्कूल वाहनों को पूरी तरह सुरक्षित और मानक अनुरूप बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। अयोध्या मंडल में कुल 17 हजार 887 स्कूलों का पंजीकरण स्कूल वाहन एप पर कराया जा चुका है। इनमें से 4516 स्कूलों का डेटा पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया जा चुका है। जबकि 3,803 स्कूलों का निरीक्षण विभागीय टीम ने पूरा कर लिया हैं। अधिकारियों के मुताबिक शेष स्कूल का डेटा अपलोड और निरीक्षण कार्य भी तेजी लगाई गई है। मालूम हो कि स्कूल वा...