मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी स्कूल में बच्चों से बेंच-डेस्क ढुलवाने का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। कुढ़नी के स्कूल के इस वीडियो पर डीईओ ने जांच का आदेश दिया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बेंच-डेस्क गाड़ी पर रखे हुए हैं। कुछ बच्चे इस गाड़ी पर चढ़े हुए हैं और बेंच-डेस्क उठा रहे हैं। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि यह वीडियो सामने आया है। संबंधित स्कूल में जांच कराई गई। यहां नए भवन में हाईस्कूल शिफ्ट हो रहा है। उसी के लिए छुट्टी होने के बाद बेंच-डेस्क मंगवाया। कुछ बच्चे उस पर चढ़ गए और उसे उठाने लगे। यह भी पढ़ें- स्कूली में बच्चों से बेंच-डेस्क उठवाने का वीडियो वायरल, जांच का आदेश यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग की टीमों ने एक दिन में की 60 निजी स्कूलों की जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...