प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- लालगंज। बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूली बस में ऑयल टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हालांकि, बस पलटने से बच गई। दुर्घटना में पांच बच्चे जख्मी हो गए। इधर घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार गया। जख्मी बच्चों को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे गंभीर चोट लगने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बस और टैंकर को कब्जे में ले लिया। लालगंज के खजुरी के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे करीब एक इंटर कॉलेज की बस बच्चों को उतार रही थी। इसी बीच प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहा ऑयल टैंकर बेकाबू होकर पीछे से टकरा गया। 35 बच्चों से भरी बस टक्कर लगने में बाद सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हालांकि, बस पलटने से बच गई, लेकिन ...