प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल की खड़ी बस में तेल के टैंकर से हुई टक्कर के मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तेल टैंकर के चालक पर केस दर्ज किया। पुलिस ने टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लालगंज के खजुरी के पास मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे करीब सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की स्कूली बच्चों से भारी खड़ी बस में तेल टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर से बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई थी। इसमें पांच बच्चे जख्मी हो गए थे। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया था। जख्मी बच्चों को अस्पताल भेजा गया था। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.