अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिड़हर घाट के पास तेज गति से जा रही स्कूली बस की चपेट में आने से सड़क के किनारे खड़े दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर है। एम्बुलेंस के विलंब से पहुंचने पर लोगों में काफी आक्रोश नजर आया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के बिड़हर घाट पुलिस चौकी के निकट गुरुवार को दोपहर में थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के सुतहरपारा गांव निवासी शिवनाथ प्रजापति (45) पुत्र जवाहिर और बंगालपुर निवासी मौसम सड़क के किनारे खड़े थे। इतने में अन्नापुर स्थित एक स्कूल की बस तेज गति से अनियंत्रित होकर आई और सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.