शामली, अप्रैल 30 -- शामली। शहर के कैराना रोड पर एक प्राईवेट स्कूल के बस चालक द्वारा लापरवाही दिखाते हुए बच्चों को स्कूल छोडने जा रहे स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी गई। हादसे में दो बच्चे और पिता घायल हुए है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही आरोपी स्कूली बस का चालक मौके बच्चों से भरी बस छोडकर फरार हो गया। जिसके बाद बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। बुधवार को शहर के कैराना रोड से स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की एक बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि जब चालक स्कूली बस को कैराना रोड पर लेकर पहुंचा तो इसी दौरान तेज गति और लापरवाही दिखाते हुए स्कूली बस के चालक ने बच्चों को स्कूल छोडने जा रहे मोहल्ला गुजरातियान निवासी कमल कुमार की स्कूटी में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- टेंपो की टक्कर से बालक घायल हादसे में...