इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के सैफई रोड पर कुनेरा के पास शनिवार को स्कूली बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार बीबीए व एमएससी के चार छात्र घायल हो गए। सभी छात्र कॉलेज से एडमिट कार्ड लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेवरा सैफई के छात्र ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो सैफई इटावा रोड पर वृंदावन कॉलोनी कुनेरा के पास स्थित कट पर पहुंचा तभी सामने से आ रही स्कूल की बस के चालक ने अचानक तेज रफ्तार में बस मोड़ दी। यह भी पढ़ें- दो हादसों में चार महिलाओं समेत सात घायल इससे बस सीधे ऑटो से टकरा गई और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में बीबीए प्रथम वर्ष की छात...