गोरखपुर, मई 20 -- गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक निजी स्कूली बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले निजी अस्पताल और बाद में सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अहिरौली प्रथम निवासी राम कुंवर यादव रोज की तरह बाइक से दूध बेचने जा रहे थे। खिरिया टोला की तरफ से सड़क पर चढ़ते समय पश्चिम दिशा से आ रही एक निजी स्कूली बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजन उनका इलाज बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...