रांची, अप्रैल 17 -- रांची। झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हाल ही में सामने आए मामलों में एक आरोपी का स्कूल वैन चालक होना अत्यंत चिंताजनक है। यह कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। कहा कि स्कूली बसों में सुरक्षा की अनदेखी से बच्चों पर खतरा है। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व ही एसोसिएशन की ओर से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्कूल बस एवं वैन चालकों के अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन तथा सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर होगी कठोर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...