रामपुर, मई 1 -- स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन स्कूल ऐसे सामने आए ,जिन्होंने स्कूली वाहनों की जगह जिप्सी और बाइक के नंबर को स्कूली बस का नंबर बताकर पोर्टल पर अपलोड कर दिया। जब मामला पकड़ में आया तो संभागीय परिवहन विभाग के होश उड़ गए। विभाग ने लापरवाही करने पर तीनों स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 23 अनफिट वाहनों के लिए भी नोटिस जारी किए गए है। संभागीय परिवहन कार्यालय के अनुसार लगभग 3149 स्कूलों को अपने वाहनों का ऑनलाइन ब्यौरा विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना था। इस अभियान के तहत अभी तक 528 स्कूलों ने डाटा अपलोड किया। लेकिन,कुछ इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। यही नहीं, करीब 528 स्कूलों ने वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, उनमें ...