रुद्रपुर, जनवरी 29 -- दिनेशपुर, संवाददाता। निकटवर्ती आनंदखेड़ा गांव के पास गुरुवार शाम एक बेकाबू कंटेनर ने स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, ऑटो दिनेशपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह आनंदखेड़ा शीतला माता मंदिर के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अजीम प्रेमजी स्कूल के छात्र आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर निवासी अंकुर, आयुष, अंशिका माझी, उत्सव मिस्त्री और गुरवीर सिंह घायल हो गए। वहीं ऑटो में सवार सुचित्रा और राधा मंडल भी चोटिल हो गईं। घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.