स्कूली बच्चों से भरी बस पोल से टकराई
फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। राधानगर पावर हाउस के सामने शनिवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरी बस ट्रांसफार्मर लगे डबल पोल से टकरा गई। बस की टक्कर से पोल छतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही तार टूटकर बस के ऊपर नहीं गिरे। हादसे से बस सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। पावर हाउस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच सभी बच्चों को बस से नीचे उतार पावर हाउस के अंदर सुरक्षित किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। राधानगर थाना के अंदौली रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय की दोपहर में छुट्टी हुई थी। स्कूल से शहर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के कुल 37 बच्चे बस में सवार होकर घरों के लिये निकले थे। अंदौली रोड पर राधानगर पावर हाउस के सामने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के कारण बस डबल पोल से टकरा गई। हालांकि बस की स्पीड कम होने से पोल केवल छतिग्रस्त हुआ। ट्रांसफार्मर और तार सुरक्षित रहे। जिसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.