रांची, अप्रैल 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद-हूंडरू फॉल मार्ग पर मैनीछापर दशमाइल के समीप शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक समेत तीन बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गईं। घायलों में चालक चमना बेदिया, 25 वर्षीय शिक्षिका शीतल कुमारी, आठ वर्षीय लक्षन बेदिया, नौ वर्षीय सुमन कुमारी और आठ वर्षीय दुर्गा बेदिया शामिल हैं। सभी नवागढ़ स्थित श्रीश्री ज्ञान मंदिर स्कूल, रंगामाटी के छात्र-छात्राएं हैं और टाटी पंचायत के मैनीछापर गांव के निवासी हैं। सभी घायलों को समाजसेवी सुरेश महतो ने सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड बताया जाता है कि स्कूल की छुट्...