शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- अल्हागंज (शाहजहांपुर), संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। चालक ने सड़क पर खराब हुई वैन को ठीक कराने के बजाय बच्चों से ही धक्का लगवाना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि मुख्य बाजार की सड़क पर एक ओमिनी वैन अचानक बंद हो गई। वैन में कई स्कूली बच्चे सवार थे। वीडियो में दिख रहा है कि चालक ने वाहन की तकनीकी खराबी दूर करने या सहायता लेने के बजाय करीब आठ से दस साल के दो बच्चों को सड़क पर उतारकर उनसे गाड़ी धक्का लगवाया। इस दौरान अन्य बच्चे भी वाहन में बैठे रहे। व्यस्त मार्ग पर इस तरह बच्चों से धक्का लगवाना उनकी सुरक्षा के साथ जोखिम भरा कदम रहा। घटना को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मी...