सूरजपुर, मार्च 4 -- छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ ने सूरजपुर जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आरोप है कि शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत पढ़ने वाले बच्चों से निर्माण कार्य के दौरान काम करवाया गया है। इस मामले पर कोर्ट ने जवाब मांगा है। छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया। इस मामले में कोर्ट ने स्कूल शिक्षा सचिव को 11 मार्च तक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पूछा है कि आरटीई के तहत संरक्षित किए जाने वाले बच्चों के हाथों में किताबों की जगह सीमेंट, रेत और पेंट ब्रश कैसे पहुंच गए?क्या है पूरा मामला? अभिभावकों क...