वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। इसरो के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री एएस किरण कुमार और प्रख्यात भौतिक विज्ञानी पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा शुक्रवार को बनारस के 150 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों से रूबरू होंगे। आईआईटी और विज्ञान संस्थान बीएचयू की तरफ से 10 से 12 अप्रैल तक तीन दिनी विज्ञान समागम 'प्रज्ञान 2026' का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में क्षेत्र के 150 से अधिक स्कूलों के 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री एएस किरण कुमार और आईआईटी कानपुर से सेवानिवृत्त प्रख्यात भौतिक विज्ञानी पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा छात्रों से संवाद करेंगे। पीआरएल के निदेशक और एसएस भटनागर पुरस्कार विजेता प्रो. अनिल भारद्वाज भी रहेंगे। 'मेक इंडिया साइंटिफिक' के संस्थापक और आईआईटी बीएचयू के छात्र मुरारी मानव कार्यक्रम के संयोजक ह...