बेगुसराय, फरवरी 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अपनी ईमानदारी और संवेदनशीलता के लिए बिहार और झारखंड में चर्चित अफसर रहे स्मृतिशेष रामानंद प्रसाद शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके गांव केशावे में बुधवार को स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें योग्य चिकित्सकों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच, मेडिकल काउंसिलिंग, हृदय रोगियों की जान बचाने के लिए सीपीआर एवं अन्य प्राथमिक उपचारों के प्रशिक्षण की व्यवस्था थी। रामानंद बाबू के पुत्र और वरिष्ठ पत्रकार अभिरंजन कुमार ने बताया कि लगभग 50 डॉक्टरों और सहायक स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा एक हज़ार से अधिक लोगों को नकली मानव शरीर यानी डमी के ऊपर सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल कुमार, डॉ. रंजन चौधरी, डॉ. प्रिय रंजन कुमार, डॉ. निशांत रंजन, डॉ. अशित कुमार, डॉ. रमण कुमार झा, डॉ. अनामिका, प्रमोद कुमार सौरभ...