गया, मार्च 24 -- बोधगया के मोचारिम गांव में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत गया जिला संयुक्त औषधालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय आयुष ग्राम स्वास्थ्य कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन लगभग तीन सौ ग्रामीणों के बीच औषधीय पौधे और किचन गार्डन के बीज का वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्कूली बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने औषधीय पौधों के महत्व, उनके औषधीय गुणों और दैनिक जीवन में उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लाभों से भी अवगत कराया गया। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमाकांत कुमार ने बताया कि दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ...