सीवान, सितम्बर 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के प्रारम्भिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए विभागीय स्तर पर एक बड़ी पहल की गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News नियोजित शिक्षकों की प्रखंडवार सूची उपलब्ध कराने का फरमानसमितियों का गठन इस क्रम में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सहयोग, रचनात्मकता, सामाजिक जागरुकता व उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विद्यालय में छह अलग-अलग समितियां गठित की जानी है। इसके तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न समितियों का गठन करेगा। प्रत्येक समिति में 10 छात्र-छात्राओं को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। साथ ही, गतिविधियों के संचालन व मार्ग...