बोकारो, जून 17 -- एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर चार एफ में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए लर्निंग आउटकम व आज के समय में बच्चों के बीच अनुशासनहीनता एक नई चुनौती विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सत्र की शुरुआत प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस, रिसोर्स पर्सन अंग्रेजी विषय की शिक्षिका चंदा कुमारी सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका कंचन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा स्कूली बच्चों में अनुशासन संबंधी समस्याओं का प्रबंधन आवश्यक है। यह एक संवेदनशील काम है। इसे र्धर्य, स्पष्टता व सकारात्मक दृष्टिकोण से किया जा सकता है। उन्होंने कहा लर्निंग आउटकम रटने की बजाय वास्तविक ज्ञान पर जोर देता है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली में लर्निंग आउटकम का विशेष महत्व है। विद्यार्थी स्वयं की क्षमता का आकलन कर सकते हैं। रिसोर्स पर्सन कंचन सिंह ने इसे खेल-खेल म...