रामपुर, मार्च 14 -- शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुस्तमनगर छपर्रा में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण सड़कों के दोनों ओर गहरे गड्ढे खुदे हुए हैं। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। नरोत्तम मौर्य, ब्रजकिशोर, उमेश कुमार, संजय सिंह, गौरव कुमार, नीरज सिंह, अनिल कुमार, दिलीप कुमार और विजेंद्र सिंह मौजूद रहे। साथ ही बालिका शिक्षा प्रमुख राधा शर्मा, सुनीता मौर्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.