आगरा, मई 9 -- कस्बा के कैनाल रोड स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में शनिवार को बच्चों ने मदर्स डे मनाया। इस दौरान बच्चों ने मां के नाम पेंटिंग और सुन्दर शुभकामनाओं के कार्ड बनाकर अपनी मां के प्रति प्यार और स्नेह प्रकट किया। मां के लिए प्यारभरे गीत गाए। माता को खुश रखने का संकल्प लिया। बच्चों ने मां पर निबन्ध लिखा और भाषण भी दिया। विद्यालय प्रबंधक डा. ब्रजेश कुमार मिश्र ने बच्चों को मदर्स डे का महत्त्व बताया। बच्चों ने भारत माता की भी पेंटिंग बनाईं। बार्डर पर भारत माता की रक्षा कर रहे वीर जवानों के लिए देश भक्ति गीत भी गाए। इस दौरान जगदीश मिश्र, सुमित कुमार मिश्र, नीरज मिश्रा, संजीव चौहान, पवन शाक्य, आशीष शाक्य, निशान्त कुशवाह, रोहित राठौर, प्रवीण वार्ष्णेय, पवन कुमार शाक्य, शिवानी राठौर, शिखा मिश्र, पूजा राठौर, ममता रानी, कुसुमलता गुप्ता, रिया शर...